महालक्ष्मी पर्व पर होगी विशेष पूजा today how make sucess your festival in hindi by mk - Latest India Job

We find Best govt. job for u

Thursday, 19 October 2017

महालक्ष्मी पर्व पर होगी विशेष पूजा today how make sucess your festival in hindi by mk

Alltechtoindia

      महालक्ष्मी पर्व पर होगी विशेष पूजा 


 
सांस्कृतिक नगरी में प्रत्येक पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। दीपावली पर्व के अवसर पर घर घर में महालक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। दीपावली पर्व के लिए कई दिनों से लोग घरों को सजाने में लगे रहे। लोगों को दीपमालाओं के अलावा एपण देकर घरों को सजाया है। गुरुवार को दीपावली के पर्व के लिए लोगों ने एपण देकर घर के मंदिर, देहली, आगन को एपणों से सजाया है। घर घर में महिलाए ऐपण देकर मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां करने में जुटी है। वहीं घर व घर के मंदिरों को दिये की रौशनी से जगमगाने की तैयारी करने में जुटी है।
पूजा का शुभ मुहूर्तमहालक्ष्मी की पूजा अर्चना का शुभ मुहूर्त शाम 5.55 बजे से है। नंदा देवी के मुख्य पुजारी पं. हरीश जोशी ने बताया कि महालक्ष्मी की पूजा अर्चना शाम 5.55 बजे से 11 बजे की जा सकती है।
गन्ने के तनो से बनाई लक्ष्मी की मूर्तिकुमाऊं में घर घर में महालक्ष्मी की पूजा के लिए गन्ने के तने से मां लक्ष्मी की मूर्ति बनाई जा रही है। गुरुवार को शुभमुहूर्त में पूजा अर्चना की जाएगी। विधान के अनुसार गन्नें के तने से मूर्ति बनाकर पूजा अर्चना करने से घर में युख सम्पदा सहित धन की वर्षा होती है।
लक्ष्मी पूजा के समय शंख बजाना वर्जित
लक्ष्मी पूजा के समय शंख बजाना वर्जित कहा गया है। पंडित हरीश जोशी ने बताया कि शंकासुर नामक दैत्य को भगवान विष्णु से वरदान मिला था कि सभी पूजा विधान के दौरान शंख ध्वनि की जाएगी। लेकिन लक्ष्मी इस शंख ध्वनि से डरती है इसलिए लक्ष्मी पूजन के समय शंख ध्वनि करना वर्जित है।
घरों को ऐपण से सजाया गया
घर घर को महिलाओं ने ऐपण से सजाया है। घर के आगन से मंदिर तक लक्ष्मी के पैरों की आकृति बनाकर घर को सजाया गया है। इस अवसर पर शुभ माने जाने वाले गेरू और बिस्वार के घोल से महिलाओं ने घरों में ऐपण अवश्य बनाए है। लक्ष्मी के पैरों के बीच में एक बिन्दु बनाया है जो धनधान्य का प्रतीक है। मान्यता है कि लक्ष्मी के आगमन के बाद घर में धन की कभी कमी नहीं होती और सुख समृद्धि बनी रहती है।

No comments: