Reliance Jio पर अनलिमिटेड कॉल सेवा की है एक सीमा, जानें इसके बारे में - Latest India Job

We find Best govt. job for u

Wednesday, 4 October 2017

Reliance Jio पर अनलिमिटेड कॉल सेवा की है एक सीमा, जानें इसके बारे में

Alltechtoindia

Reliance Jio पर अनलिमिटेड कॉल सेवा की है एक सीमा, जानें इसके बारे में 

mkmanish

 ख़ास बातें

    जियो नेटवर्क पर उपभोक्ता अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा पाते हैं
    लेकिन कंपनी ने एक सीमा भी तय कर रखी है
    एक कॉल सर्वाधिक 5 घंटे तक चल सकती है

रिलायंस जियो नेटवर्क पर उपभोक्ता अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा पाते हैं, लेकिन कंपनी ने एक सीमा भी तय कर रखी है। जियो नेटवर्क के एक यूज़र ने पिछले साप्ताहांत यह दावा किया कि रिलायंस जियो ने दो शख्स के बीच होने वाले वॉयस कॉल की एक समय सीमा तय कर रखी है। रिलायंस जियो के ग्राहक सेवा केंद्र के एक प्रतिनिधि ने गैजेट्स 360 को बताया कि एक कॉल सर्वाधिक 5 घंटे तक चल सकती है। वहीं, एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि लगातार एक घंटे बात करने के बाद ही यूज़र को कनेक्शन में कुछ दिक्कतों को एहसास होने लगता है। वही, तीसरे ग्राहक सेवा अधिकारी ने कहा कि यह प्रतिबंध चुनिंदा ग्राहकों के लिए है।

प्रतिनिधि ने बताया कि रिलायंस जियो नेटवर्क पर उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है, लेकिन ग्राहक एक कॉल में लगातार 5 घंटे ही बात कर सकते हैं। कंपनी के दूसरे प्रतिनिधि ने बताया कि यह प्रतिबंध रिलायंस जियो सब्सक्राइबर द्वारा अपने नेटवर्क या फिर गैर-जियो नेटवर्क पर कॉल करने के दौरान लागू है।

प्रतिनिधि ने आगे बताया कि अगर कोई यूज़र इस सीमा को पार कर जाता है तो वह दिनभर के लिए किसी और शख्स को कॉल नहीं कर सकेगा। हमें यह भी बताया गया कि प्रभावित यूज़र वॉयस कॉल सेवा को फिर से एक्टिव करने के लिए 149 रुपये का रीचार्ज कराना होगा।

मामले से संबंधित एक अधिकारी ने गैजेट्स 360 को बताया कि यह सीमा कंपनी की सेवाओं के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए है। उस शख्स ने बताया कि यह प्रतिबिंध टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई के निर्देशों के आधार पर लगाया गया है। एयरटेल और वोडाफोन भी अपने नेटवर्क पर भी दैनिक इस्तेमाल इसी तरह की सीमा रखते हैं।

प्रतिनिधि ने कहा कि अगर यूज़र सीमा के अंदर बातचीत करते हैं तो Reliance Jio की ओर से कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाता। उदाहरण के तौर पर आप दिन में अपने 10 दोस्तों से एक-एक घंटे बात करिए। इसके बाद भी आप बिना किसी परेशानी रिलायंस जियो की सेवा का लुत्फ उठाते रहेंगे।

कंपनी के प्रतिनिधि ने हमें बताया कि कंपनी द्वारा ग्राहकों पर लगाया गया यह कोई नया प्रतिबंध नहीं है। दरअसल, कुछ यूज़र ने हाल में इस किस्म के प्रतिबंध लगाए जाने के बारे में जानकारी दी थी।

गौर करने वाली बात है कि हाल ही रिलांयस जियो द्वारा जियोफोन के लिए शर्तें लागू सेक्शन को अपडेट किया गया था

 

No comments: