समृद्धि व वैभव का पर्व दीपोत्सव आज, महालक्ष्मी के स्वागत में सजा रतलाम by mk new today hindi hai india - Latest India Job

We find Best govt. job for u

Thursday, 19 October 2017

समृद्धि व वैभव का पर्व दीपोत्सव आज, महालक्ष्मी के स्वागत में सजा रतलाम by mk new today hindi hai india

                                                                    MK

समृद्धि व वैभव का पर्व दीपोत्सव आज, महालक्ष्मी के स्वागत में सजा रतलाम


समृद्धि व वैभव का पर्व दीपोत्सव आज, महालक्ष्मी के स्वागत में सजा रतलाम
बाजारों में दिनभर खरीददारों की भीड़, आज शाम पूजन के बाद चलेगा आतिशबाजी का दौर सुख, समृद्धि व वैभव का पर्व...







बाजारों में दिनभर खरीददारों की भीड़, आज शाम पूजन के बाद चलेगा आतिशबाजी का दौर

सुख, समृद्धि व वैभव का पर्व दीपोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। महालक्ष्मी पूजन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शाम होते ही दीप जगमगाने लगे हैं। बाजार में बुधवार को दिनभर खरीदी का माहौल रहा। गुरुवार को शुभमुहूर्त में लोग मां महालक्ष्मी का पूजन कर जमकर आतिशबाजी करेंगे। बुधवार को रूप चतुर्दशी के चलते लोगों ने यम पूजन किया। श्मशान में दीपदान किया। ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं के शृंगार के लिए सुबह से शाम तक की बुकिंग रही। दीपोत्सव पर लोगों ने घरों में तरह-तरह से सजावट की है। कहीं रंग-बिरंगी रंगोली तो कही बाजारों में सजावट के साथ रौनक नजर रही है।

पूजन सामग्री खरीदने वालों की भीड़- शहर के राम मंदिर, नाहरपुरा, माणकचौक क्षेत्र में पताशे, सिंघाड़े, गन्ना सहित पूजन सामग्री खरीदने वालों की भीड़ रही। सुबह 10 बजे से ही स्थिति यह हो गई थी कि शहर के राम मंदिर, कॉलेज रोड, सैलाना बस स्टैंड, दो बत्ती, चांदनीचौक आदि स्थानों पर कई बार जाम लगा। लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों के साथ-साथ, मिट्टी के दीयों की खरीदारी को लोग उमड़ पड़े।

दुकानों पर मिठाई व स्नैक्स खरीदने वालों की खासी भीड़ रही। उपहारों के आदान-प्रदान के लिए डिब्बा बंद मिठाइयों की मांग खूब रही।

रातभर खुले रहे महालक्ष्मी मंदिर के पट

माणकचौक स्थित मां महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन को बुधवार काे भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। धनतेरस पर ही शहर सहित आसपास के करीब 1 लाख लोगों ने दर्शन किए। स्थिति यह रही की मंदिर के पट बंद ही नहीं हुए। रूप चौदस को भी रातभर श्रद्धालु मंदिर को पहुंचते रहे। गुरुवार को दीपावली पर्व पर घरों में मां महालक्ष्मी के दर्शन के बाद लोग मां महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन करने आते हैं। इस दिन भी 50 हजार से ज्यादा लोगों के यहां आने की संभावना है।

पूजन के बाद शुरू होगा आतिशबाजी का दौर

महालक्ष्मी पूजन के बाद आतिशबाजी को लेकर दुकानों पर युवाओं और बच्चों की खासी भीड़ रही। अनार, चकरी से लेकर रस्सी बम खूब बिके। बाजार में इस बार चायनीज उत्पादों के बहिष्कार की हवा का असर साफ दिखाई पड़ा। दुकानों पर 2 रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक के पटाखे बिके।

रतलाम | दीपोत्सव को लेकर बाजार में आकर्षक सजावट भी की गई है। डालूमोदी बाजार में की गई आकर्षक रोशनी।  


post tags 

Diwali 2017,दिवाली के इस शुभ मुहूर्त में करें मां,विशेष मुहूर्त में महालक्ष्मी का पूजन, रात तक चली,दीपावली आज, घर-घर में होगी माता लक्ष्मी, सरस्वती,हस्त और चित्रा नक्षत्र की युति से दिवाली पर बना,रोशन हुए दीपक, आज बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा,आस्था का केंद्र है ग्राम खुड़गांव का प्राचीन,दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन के यह हैं महामुहूर्त,दीपावली विशेष: कैसे करें लक्ष्मी-पूजन,सरल विधि

No comments: